फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape by Facebook Friend

रेप के आरोपी को कोर्ट में पहचानने से इंकार

Wed, 10 Dec 2014 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 10 Dec 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
Rape by Facebook Friend

जिस फेसबुक फ्रेंड को गर्भवती बनाने का आरोप लगा जेल भेजा था, अब पीड़िता ने कोर्ट में उसे पहचानने से भी इंकार कर दिया। ये सनसनीखेज मामला सामने आया पंजाब के मोहाली जिले में।

विज्ञापन


जिला अदालत में सोमवार को हुई मामले की सुनवाई में शिकायतकर्ता अदालत में बयानों से मुकर गई। साथ ही सबूतों के अभाव में अदालत ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन


बरी किए गए लोगों में भगवान सिंह, हरदेव सिंह व हेमराज शर्मा है। तीनों ही जिला संगरूर के निवासी है। जुलाई-2014 थाना फेज-1 में यह मामला दर्ज हुआ था।

फेसबुक से युवक ने ले लिया नंबर

Rape by Facebook Friend

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह मूलरूप से अंबाला की रहने वाली है। मोहाली में गांव शाहीमाजरा में पीजी में रहती है। जबकि एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है।

इसी दौरान अचानक उसका फोन नंबर गलत लग गया। जिसने उसे बताया था कि उसका नाम भगवान सिंह उर्फ बली है। वह संगरूर का रहने वाला है।

कुछ समय बाद उसने अपना नंबर बदल लिया। इसके बाद उक्त लड़के ने फेसबुक के माध्यम से उसका फोन नंबर हासिल कर लिया। साथ ही उसे दोबारा फोन करने शुरू कर दिए।

शादी का झांसा देकर किया दुराचार

Rape by Facebook Friend

युवक ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में है। उसकी बातों पर विश्ववास कर बैठी। इसके बाद वे दोनों मिलना जुलना शुरू हो गए। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह प्रेगनेंट तक हो गई।

जब उसने बली को इस बारे में बताया तो वह शादी से आनाकानी करने लगा। फिर वह अपने परिजनों को लेकर उसके घर पहुंची। तो उक्त युवक के घरवालों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा-376 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही आरोपी को काबू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed