फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rape, businessman son rape, panipat girl rape, rape and create porn clip, jalandhar businessman

बड़े कारोबारी के बेटे ने 5 साल तक रेप कर बनाए वीडियो, धमकाया

Wed, 08 Jun 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत। Updated Wed, 08 Jun 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
rape, businessman son rape, panipat girl rape, rape and create porn clip, jalandhar businessman
बड़े कारोबारी के बेटे पर पांच साल तक दुराचार - फोटो : BBC
चांदनी बाग थाना क्षेत्र की एक युवती ने पंजाब के जालंधर के एक बड़े कारोबारी के बेटे पर पांच साल तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि कारोबारी के बेटे ने उसके साथ जम्मू और पानीपत में दुराचार किया, उसकी अश्लील वीडियो बनाई और विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर जम्मू स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2011 में जालंधर के एक बडे़ कारोबारी के बेटे अभिषेक विज की कंपनी में स्टोर कीपर पद पर नियुक्त हुई थी। उसको 15 दिन में ही परचेज असिस्टेंट बना दिया गया। अभिषेक कंपनी में ही काम करने को मजबूर कर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी जम्मू, पठानकोट, जालंधर व पानीपत के विभिन्न स्थानों पर उसको लेकर गया और उसके साथ दुराचार कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। जालंधर के पुलिस थाने में शिकायत दी तो पुलिस कर्मियों ने कारोबारी के रसू्ख के आगे कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर एफआईआर को जम्मू के कटरा थाने में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
महिला पुलिस थाने में युवती ने अभिषेक विज के खिलाफ शिकायत दी थी। युवती का आरोप है कि उसके साथ अभिषेक ने पांच साल तक दुराचार किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एफआईआर को जम्मू के कटरा थाने में स्थानांतरित कर दिया है।

मीना रानी, प्रभारी महिला पुलिस थाना।

..तो पानीपत पुलिस ने झाड़ा पल्ला
महिला थाना पुलिस ने युवती के साथ दुराचार मामले में पल्ला झाड़ लिया है। युवती के अनुसार उसके साथ पानीपत के भी विभिन्न स्थानों पर दुराचार किया गया, लेकिन पुलिस ने एफआईआर को कटरा, जम्मू पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed