फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape attempt with minor girl in kundali haryana

हरियाणा में मासूम से हैवानियत का प्रयास, पुलिस ने जारी किए स्केच, 25 हजार का इनाम घोषित

Tue, 18 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (हरियाणा) Updated Tue, 18 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Rape attempt with minor girl in kundali haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा में दुष्कर्म की वारदातें थमती नहीं दिख रही हैं। रेवाड़ी गैंगरेप के बाद कुंडली में भी मासूम के साथ हैवानियत का प्रयास किया गया। हरियाणा के कुंडली क्षेत्र की एक कॉलोनी में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने सुराग लगाने के लिए अज्ञात आरोपी का स्केच जारी किया है। साथ ही सुराग देने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक का पता लगाने के लिए सोमवार को भी करीब 100 प्रवासी युवकों को थानों में बुलाकर जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


विदित रहे कि कुंडली क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्ची शुक्रवार तीसरे पहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात युवक ने उसे खाने का सामान देने के बहाने एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची के घर आने पर मामले का पता लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने मासूम बच्ची से जानकारी लेकर संदिग्ध आरोपी का स्केच भी बनाकर जारी किया है। साथ ही आरोपी का कोई भी सुराग देने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए सोमवार को भी कुंडली थाना पुलिस ने आसपास क्षेत्र में रह रहे करीब 100 प्रवासी युवकों को थाने में बुलवाया। उनसे गहनता से जानकारी ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में सोमवार को भी करीब 100 युवकों से पूछताछ की गई। संदिग्ध आरोपी का स्केच जारी कर दिया गया है। साथ ही 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। - हरिंद्र कुमार, डीएसपी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed