हाईवे किनारे मिला युवती का अर्धनग्न शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट/ सुजानपुर इलाके के जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव इस्लामपुर के पास नहर के किनारे एक युवती की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे नहर किनारे फेंक दिया गया।
मामले की जांच के लिए एसएसपी राकेश कौशल ने टीम का गठन कर दिया है।
शिनाख्त के लिए अस्पताल में रखा शव
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां युवती की शिनाख्त के लिए लाश को 72 घंटे के लिए रखा गया है।
सुजानपुर पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव जाखियालाहडी के किसान मीत सिंह ने नहर किनारे युवती की लाश देखी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
गैंगरेप में 3-4 लोगों के शामिल होने का शक
शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका के गले को किसी चीज से दबाकर उसकी हत्या की गई है। उसके नाक से खून बह रहा था। लाश के नीचे से सफेद रंग का तौलिया भी मिला।
आशंका जताई जा रही है कि युवती से पहले दुराचार किया गया है और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन से चार लोगों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
उधर, जांच को खुद एसएसपी राकेश कौशल समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त को आसपास के होटलों में पूछताछ की जा रही है।