फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape and fraud with woman by Astrologer

ज्योतिषी की करतूत शर्मसार कर देगी आपको

Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा) Updated Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
rape and fraud with woman by Astrologer

स्थानीय निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे और उसके पिता से 60 लाख रुपये भी ले लिए।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, आरोपी संजीव गर्ग ने खुद को ज्योतिषी बताकर शिकायतकर्ता को घरेलू क्लेश दूर करने का झांसा दिया। पूजा-पाठ करने का बहाना कर आरोपी उसके घर आने-जाने लगा। आरोपी ने कहा कि वह अपने पति के साथ रही तो उसके दोनों बच्चों की जान जा सकती है।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे अपने पति से तलाक लेने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि वह घर आकर उसके और उसके पति के रिश्ते में दरार डालने लगा। आरोपी उपचार का बहाना कर उसे उसके मायके ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन में निवेश के बहाने लिए रुपये

महिला ने बताया कि आरोपी खुद को अविवाहित बताकर पति से तलाक का दबाव बनाते हुए उसे व पति को धमकी देने लगा। आरोपी ने अक्तूबर-2014 में उसके पति से 25 लाख रुपये लेकर पंचायती फैसला करवाया और कहा कि अब उसका तलाक हो गया है।

निवेश करने के बहाने ठगे 60 लाख्‍ा

rape and fraud with woman by Astrologer

इसके बाद आरोपी ने जमीन में निवेश करने के बहाने उससे पति से मिले 25 लाख और उसके पिता से 35 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने उसके नाम से सोना रखकर लोन भी ले लिया।

आरोपी की पत्नी ने भी धमकाया
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसे पत्नी बताकर अमरावती एंक्लेव में किराए पर फ्लैट लेकर साथ रहने लगा। उसने उससे संबंध बनाए। आरोपी के पास कुछ लोग आए तो पूछने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से चला गया।

महिला आरोपी के मूल गांव नंगल भागा गई तो आरोपी वहां भी नहीं मिला। वहां जो महिला मिली, उसने खुद को आरोपी की पत्नी बताया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त महिला ने भी उसे धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed