फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape allegation on chemist association president, delhi police, rape, crime

केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पर रेप के आरोप, दिल्ली पुलिस ले गई

Sat, 02 Apr 2016 05:56 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
rape allegation on chemist association president, delhi police, rape, crime
भ्रूण लिंग जांच कराने वाली एएनएम दो दिन के रिमांड पर - फोटो : bureau
चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार करके ले गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय आनंद को सेक्टर 28 उनके घर से गिरफ्तार कर के ले गई है। शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विजय आनंद ने होटल के कमरे में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको बेहोश कर दिया व  उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला के अनुसार इससे पहले वो चंडीगढ़ में कई बार मिल चुके है। शुक्रवार को होटल में बिजनेस के बारे में बात करने के लिए मिले थे। जिस दौरान मौका देख कर आरोपी ने उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया और होटल के एक कमरे में ले जा कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार शाम को करीब 7.45 पर उसको होश आया। जिसके बाद उसने 100 नंबर पर कॉल कर दिल्ली पुलिस को वारदात की सूचना दी। उसी वक्त पीसीआर मौके पर पहुंची व महिला का मेडिकल करवाकर रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर किया। मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस देर रात को चंडीगढ़ पहुंची थी। सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ चिंरजीलाल ने बताया कि शनिवार सुबह तड़के दिल्ली पुलिस विजय आनंद को सेक्टर 28 उनके निवास से गिरफ्तार कर कर केले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पहले भी पंचकूला के डाक्टर पर लगा चुकी आरोप
यूटी पुलिस ने बताया  कि ये वही महिला है जिसने जिसने पंचकूला के डाक्टर ललित वर्मानी पर भी 6 मई 2014 में होटल शिवालिक व्यू के कमरे में ले जा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।  महिला डाक्टर ललित के खिलाफ भी इसी तरह ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।


बाद में महिला कोर्ट में अपने बयानों से पलट गई थी। जिसके बाद कोर्ट ने डाक्टर ललित वर्मानी को  बरी कर दिया था। हालांकि जब पीड़ित महिला से फोन पर बात कर पूछा गया तो उसका कहना था कि उसने इससे पहले कभी किसी डाक्टर पर दुष्कर्म का आरोप नही लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed