दिल्ली की युवती को देनी थी नौकरी, कर दिया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की रहने वाली युवती को अगवा कर लाए एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसे छोड़कर फरार हो गया।
पंजाब के लुधियाना मे घटी घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को की। थाना हैबोवाल की पुलिस ने मामले की जांच के बाद प्रताप सिंह वाला निवासी विक्रम गोराया पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं वीरवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए पटियाला भेज दिए है।
नौकरी का झांसा देकर लाया लुधियाना
थाना हैबोवाल में तैनात जांच अधिकारी एएसआई गुरमोहन सिंह ने कहा कि आरोपी और पीड़िता फोन के जरिये एक दूसरे से मिले। आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
कुछ दिन पहले वह दिल्ली में किसी काम की वजह से गया तो वह युवती से मिला। आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा दिया और कहा कि वह लुधियाना मे जाकर उसके साथ शादी भी कर लेगा।
आरोपी ने उसके साथ कई बार दुराचार किया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। एएसआई गुरमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।