फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rampage in daddu majara, firing

डड्डूमाजरा में पथराव, गोलियां भी चलीं

Mon, 06 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Apr 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
rampage in daddu majara, firing

डड्डूमाजरा में रविवार दोपहर पैसे के लेनदेन में दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष ने ईंटों-पत्थरों से हमला किया तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग की।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुल तीन फायर किए गए, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष पर न तो मामला दर्ज किया गया था और न ही किसी की गिरफ्तारी हो सकी थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस और मलोया चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, डड्डूमाजरा में रविवार सुबह वहीं के रहने वाले कुलदीप उर्फ टीटा और रिंकू नामक युवकों में एक ज्वेलरी शॉप में हुए पैसे के लेनदेन पर बातचीत हो रही थी। इसी बीच दोनों में बहस होने लगी और वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराया। दोनों अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद रिंकू कुछ लोगों के साथ कुलदीप के घर की ओर निकला, जबकि कुलदीप ने पहले से ही कुछ लोगों को जुटा रखा था। रिंकू को आता देखकर कुलदीप और उसके साथ मौजूद युवकों ने उस पर ईंटों-पत्थरों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद रिंकू की ओर से तीन फायर किए गए। इससे कुलदीप घायल हो गया।

घटना की सूचना पर डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-39 समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस को मौके से गोली के खोल मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed