फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakhi Sawant bail canceled, arrest warrant issued

राखी सावंत को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत रद्द कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया

Sat, 08 Jul 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 08 Jul 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant bail canceled, arrest warrant issued
राखी सावंत - फोटो : File Photo
लुधियाना जिले की अदालत ने बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को करारा झटका देते हुए कल दी जमानत रद्द कर दी है। अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ फिर से गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इससे साफ है कि राखी सावंत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस केस में अब अगली सुनवाई सात अगस्त को होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एडवोकेट नरेंद्र आद्या की ओर से दायर केस की सुनवाई सात जुलाई के लिए तय थी। राखी सावंत बुर्का पहन कर चुपचाप ही छह जुलाई को अदालत परिसर में पहुंची और जुडीशियल मैजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। राखी ने कोर्ट में जमानत की औपचारिकताएं पूरी की और दस मिनट बाद ही वहां से दबे पांव निकल गई। अदालत ने राखी को सात जुलाई को भी ट्रायल के दौरान अदालत में पेश होने के निर्देश दिए थे, लकिन वह आज अदालत मेें नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


इस पर अदालत ने कड़ा संज्ञान लिया और आज की कार्रवाई के दौरान राखी की जमानत को रद्द कर दिया। उसके फिर से गिरफतारी वारंट जारी करने के आदेश दिए। वहीं अदालत ने राखी सावंत की गत दिवस जमानत देने वाले श्योरिटी को भी नोटिस जारी कर दिया है। उधर आज सुबह से ही अदालत परिसर के बाहर मीडिया कर्मी राखी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने भी सुरक्षा इंतजाम कर लिए। राखी के न आने से सारी कवायद धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

Rakhi Sawant bail canceled, arrest warrant issued
rakhi sawant - फोटो : File Photo
बता दें कि कोर्ट के आदेश पर बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस लुधियाना से मुंबई तक चक्कर काटती रही, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आईं। गत दिवस वह बुरका पहनकर गुपचुप तरीके से लुधियाना की अदालत में पेश हुईं और बेल बांड भरा। राखी अदालत ने यह कहते हुए जमानत दे दी थी कि वह आज 7 जुलाई को पेशी के समय अदालत में उपस्थित रहें, लेकिन आज राखी अदालत में पेश नहीं हुईं। इसके बाद शुक्रवार को अदालत ने राखी की जमानत खारिज कर दी।

गौरतलब है कि लुधियाना के वकील नरेंद्र आदिया ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करने पर राखी सावंत के खिलाफ अदालत में केस कर रखा है। नरेंद्र का कहना है कि राखी की टिप्पणी से उनकी और वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। अदालत ने इस संबंध में राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे, लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हो रही थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed