फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railways decree: trains canceled and route diverted for maintenance work

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! अगले 4 दिन ट्रैक पर ट्रेनें नहीं दौड़ेंगी

Wed, 07 Oct 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट/रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट/रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 07 Oct 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
railways decree: trains canceled and route diverted for maintenance work

दिल्ली डिविजन के असावती रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के चलते सात अक्तूबर से लेकर दस अक्तूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अंबाला रेलवे मंडल के मैनेजर दिनेश कुमार व सीनियर डीसीएम प्रवीण कौर द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण इस दौरान कई ट्रेनें रद रहेंगी। जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे। असावती पलवल जिले का गांव है।

विज्ञापन


सात व आठ अक्तूबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस (अप-डाउन), देहरादून-बांद्रा ट्रार्मिनल एक्सप्रेस (अप-डाउन) व इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। जबकि अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-हावड़ा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जबलपुर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पूना एक्सप्रेस, संचखंड एक्सप्रेस, नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस, उज्जैन-देहारादून एक्सप्रेस, बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायर्वट किए जाएंगे।
विज्ञापन


नौ व दस अक्तूबर को इन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे
चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस (अप-डाउन), देहरादून-बांद्रा टार्मिनल एक्सप्रैस (अप-डाउन), कोच्चिवली-अमृतसर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस (अप-डाउन) रद्द रहेंगी। जबकि अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (अप- डाउन), श्रीगंगानगर- हावड़ा एक्सप्रेस (अप- डाउन), संचखंड एक्सप्रेस, कालका-शिरड़ी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-नादेड़ एक्सप्रेस (अप-डाउन), चंडीगढ़-कोच्चिवली एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, जम्मूतवी-मद्रास एक्सप्रेस के रूट डायर्वट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन रूट 8 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक प्रभावित रहेगी

railways decree: trains canceled and route diverted for maintenance work

रोहतक रूट में बृहस्पतिवार से चार दिन तक दिन तक नान इंटर लाकिंग के कारण दर्जन भर ट्रेनें दूसरे रूट से आवाजाही करेंगी। जबकि इन चार दिन तक जनता एक्सप्रेस रद रहेगी। जिन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, वे ट्रेनें झज्जर से वाया रेवाड़ी होते हुए मथुरा से आवागमन करेंगी।

जाहिर तौर इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रबंधन ने इसकी सूचना संबंधित रेलवे स्टेशनों पर भेज दी है। बता दें कि जनता एक्सप्रेस (मुंबई-फिरोजपुर) रोजाना शाम को 3 बजकर 20 मिनट पर रोहतक से बठिंडा की ओर और सुबह 11 बजे रोहतक से दिल्ली की ओर जाती है।

रोहतक रेलवे जंक्शन से मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर से मथुरा और पलवल के मध्य असोहटी में रेलवे ट्रैक पर नान इंटर लाकिंग का काम चलेगा। दौरान पंजाब मेल और छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को छोड़कर उपरोक्त रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

बताया गया है कि असोहटी के निकट रेलवे ट्रैक पर ये काम चार दिन में पूरा होगा। 12 अक्तूबर से ट्रेनों का आवागमन एक अक्तूबर को तय की गई समय सारिणी के अनुसार बहाल हो सकेगा। 8 अक्टूबर आभा एक्सप्रेस का अप-डाउन में रूट डायवर्ट रहेगा। 9 को जनता एक्सप्रेस अप और डाउन में रद रहेगी, जबकि नांदेड़ एक्सप्रेस एवं आभा एक्सप्रेस का अप-डाउन और नवयुग एक्सप्रेस का सिर्फ डाउन में रूट डायवर्ट होगा।

10 को नांदेड़ और अंडेमान डाउन में और आभा एक्सप्रेस का अप-डाउन में रूट डायवर्ट होगा। 11 अक्टूबर को आभा एक्सप्रेस अप और डाउन में जबकि अंडेमान काडाउन में रूट डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed