फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway employee raped minor girl at ambala of haryana

रेलकर्मी की करतूत, दोस्ती करके शादी का झांसा दिया और कर दिया रेप

Sat, 24 Dec 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sat, 24 Dec 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
railway employee raped minor girl at ambala of haryana
rape
रेलवे कर्मचारी की शर्मनाक हरकत देखिए। उसने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और फिर हवस बुझाई। मामला हरियाणा के अंबाला का है। युवक अकसर उससे शारीरिक संबंध बना लेता और वादा करता कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब युवक शादी करने से मुकर रहा है। लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि जब वह महज तेरह साल की थी तब उसकी सुंदर नगर में रहने वाले रेलवे कर्मी युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों आपस में खूब बातचीत करते थे। रात-रात तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमने जाते और साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाते थे। लड़की के मुताबिक वह अपनी मां के साथ रहती है।
विज्ञापन


युवक उसे अक्सर अपने साथ ले जाता और उससे दुष्कर्म करता था। वह उससे शादी करने का वादा करता था। शादी न करने पर उसने युवक से दूरी बना ली थी। लड़की के मुताबिक अब युवक बीते चार माह से फिर उसे परेशान करने लगा। इसकी जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी। जिसके बाद युवती की मां पहले पड़ाव और फिर महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची। लड़की का छावनी के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed