फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ragging in government school: junior students brutally beaten

रैगिंग: जूते साफ नहीं किए तो जूनियर छात्रों को दी दर्दनाक सजा

Thu, 22 Oct 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Oct 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
ragging in government school: junior students brutally beaten

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास में 11वीं के तीन छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि 12वीं के  छह छात्रों ने आउटसाइडरों के साथ मिलकर जूनियरों से रैगिंग की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें जूते साफ करने को कहा गया। मना करने पर गुस्साए सीनियरों ने तीनों को रॉड और डंडों से बुरी तरह से पीटा। दो गंभीर घायलों का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं पहले स्कूल प्रिंसिपल ने मामले को दबाने के लिए कहा कि बच्चे सीढ़ियों से गिर गए हैं, मगर जब दोनों लड़कों ने पुलिस में शिकायत दी, तो प्रिंसिपल हरमीत कौर भी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करने को कहते थे: आरोप है कि सीनियर स्टूडेंट तीनों जूनियरों को अश्लील हरकतें करने को कहते थे। उन्हें हर समय परेशान करते रहते थे। जूते साफ करवाने के लिए कहते थे, लड़कियों की चुन्नी खींचने को कहते थे। यही नहीं उन्हें नंगा होने को मजबूर करते थे।

स्कूल प्रिंसिपल ने मामले को दबाने की कोशिश की

ragging in government school: junior students brutally beaten

पीड़ित छात्रों ने बताया कि दो दिन पहले भी गेम पीरियड के दौरान आरोपी छात्रों ने तीनों से गलत काम करने को कहा। उन्होंने विरोध जताया और उसी का बदला लेने के लिए सोमवार को बाहर के लड़कों के साथ मिलकर सीनियर छात्रों ने स्कूल से छुट्टी होने के समय रॉड और डंडों से हमला कर दिया। स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

प्रिंसिपल ने कहा, बच्चे सीढ़ियों से गिर गए: घायलों में से एक छात्र के सिर पर गहरी चोट आई है और दूसरे का पैर टूटा है। लड़कों ने धनास पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दे दी है। वहीं पहले तो स्कूल प्रिंसिपल ने मामले को दबाने की कोशिश की और कहा की बच्चे सीढ़ियों से गिर गए।

पुलिस में दी शिकायत तो बदले बयान :जब बच्चों ने पुलिस में घटना की शिकायत दी तो प्रिंसिपल ने कहा कि रैगिंग मामले की जांच की जाएगी। अगर सीनियर बच्चे दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ स्कूल प्रशासन कार्रवाई करेगा। पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। धनास पुलिस चौकी में स्कूल प्रिंसिपल को बुलाकर घटना के बारे में पूछताछ भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed