फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ragging Case in Ayush University, Kuruksjetra

कुरुक्षेत्रः आयुष विश्वविद्यालय में रैगिंग मामले में पीड़ित को मिली धमकी, छात्र को परिजन ले गए घर

Mon, 15 Jul 2019 12:36 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Jul 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Ragging Case in Ayush University, Kuruksjetra
फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र स्थित आयुष विश्वविद्यालय में सीनियर्स द्वारा रैगिंग की शिकायत करने के बाद से ही बीएएमएस प्रथम वर्ष के शिकायतकर्ता छात्रों को फोन पर धमकी मिली है। धमकी मिलने से दहशत में आए दोनों छात्रों ने अपने-अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर हॉस्टल के अपने कमरों में कैद हो गए है। वहीं, सूचना के बाद एक छात्र के अभिभावक उसे अपने साथ लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, विश्वविद्यालय ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। इसी घटनाक्रम के बीच दो दिन की छुट्टी पर गए रजिस्ट्रार ने अपने घर से ही त्याग पत्र भेज दिया। मालूम हो कि शनिवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर बीएएमएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा रैगिंग करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


इस शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने तत्काल आरोपी दोनों छात्रों को निष्कासित करते हुए उन पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। इस मामले में हॉस्टल के वार्डन व सिक्योरिटी गार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को पीड़ित विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें शिकायत वापिस लेने के लिये धमकियों भरे फोन किये जा रहे हैं। इन धमकियों से घबराकर छात्र ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया है। दोनों छात्र इतने डरे हुए हैं कि एक ने तो अपना मोबाइल बंद कर लिया, वहीं दूसरा छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं निकल रहा।

पीड़ित छात्र ने बताया कि उन्होंने फोन पर मिली धमकी के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा दिया है। वहीं मारपीट के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी का गठन कर दोनों सीनियर छात्रों की शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर 7 में दी। इस कार्रवाई से घबराए अरोपी छात्रों ने पीड़ितों को धमकी देना शुरू कर दिया है।

रैगिंग पीड़ित प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया कि उसके दूसरा साथी को परिजन घर ले गए। उसके फोन पर रविवार को एक अज्ञात नंबर से धमकी दी गई कि यदि शिकायत वापस नहीं ली तो कुछ भी  कर सकते हैं। फोन कॉल के  बाद छात्र बहुत घबरा  गया  और उसने डर के मारे अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। जब इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करना चाहा, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

मामले की जांच की जा रही: सेवा सिंह

सेक्टर सात  चौकी इंचार्ज सेवा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से उन्हें बाहरी युवकों द्वारा हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ करने की शिकायत सौंपी गई है जिसकी अभी जांच जारी है।

छुट्टी पर गए रजिस्ट्रार ने सौंपा इस्तीफा
शनिवार शाम तक आयुष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार दो दिन की छुट्टी पर जाने की बात कह रहे थे लेकिन शनिवार को ही उन्होंने अचानक इस्तीफा क्यों दे दिया ? इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस्तीफा देने के पीछे क्या कारण है यह बात अभी तक रजिस्ट्रार और यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से स्पष्ट नहीं किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed