फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RAF woman constable suicide: disclosure its murder

प्रेम विवाह करने वाली महिला कांस्टेबल की हत्या

Thu, 26 Jun 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 26 Jun 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
RAF woman constable suicide: disclosure its murder

जहर से मल्टीपल आर्गन फेलयुलर के बाद मौत का शिकार बनी महिला कांस्टेबल की असल में हत्या की गई है। जहर देने से पहले उसके साथ मारपीट की गई। सिर के पीछे बड़ी चोट के अलावा शरीर पर कई जगह चोट के निशान पोस्टमार्टम में सामने आए हैं।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रायपुर रानी थाने में पहले से दहेज प्रताड़ना के केस में पुलिस ने दहेज हत्या की धारा भी जोड़ दी है। मृतका के सिपाही पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को मोनिका के ससुराल वाले उसे अचेत हालत में सेक्टर-21 के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों को बताया गया कि मोनिका ने जहर खा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े की सूचना के बाद फोन हो गया था बंद

RAF woman constable suicide: disclosure its murder

ईलाज के दौरान मोनिका को कार्डियक अरेस्ट हुआ। उसके बाद वह मल्टीपल आर्गन फेलयुअर का शिकार हो गई। बुधवार देर रात मोनिका ने दम तोड़ दिया था। परिजनों के मुताबिक ससुरालियों की दहेज के लिए प्रताड़ना व पति के बुरे व्यवहार के चलते मोनिका काफी परेशान थी।

शादी के कुछ समय बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाने लगी थी। मोनिका के पिता कृष्ण लाल के मुताबिक मोनिका ने उन्हें फोन किया था कि फिर से झगड़ा हो रहा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। बाद में सूचना मिली कि वह अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने मोनिका के पिता कृष्ण लाल की शिकायत पर उसके पति अमित, ससुर मोहन लाल, सास कुसुम, जेठ पवन, मदन, सतीश व उनकी पत्नियों नीलम, अंजलि व नेहा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अमित व मोहन लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मल्टीपल आर्गन फेल्युअर का शिकार

RAF woman constable suicide: disclosure its murder

नारायणगढ़ के गांव मिल्क निवासी मोनिका (23) की करीब छह महीने पहले रायपुररानी के गांव मानकटबरा निवासी अमित कुमार से शादी हुई थी। अमित भी सिपाही है और उसकी ड्यूटी यमुनानगर में है।

दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मंगलवार देर रात मोनिका ने घर पर ही जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में पंचकूला सेक्टर-21 के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

इस दौरान उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ। हालांकि, डाक्टरों ने उसे रिवाइव कर लिया, लेकिन बाद में फिर से उसे दिक्कत आई और वह मल्टीपल आर्गन फेल्युअर का शिकार हो गई। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

छह माह पहले ही की थी लव मै‌रिज

RAF woman constable suicide: disclosure its murder

हरियाणा के जिले पंचकूला की रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनात महिला सिपाही ने ससुरालवालों से तंग होकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला सिपाही ने छह माह पहले ही लव मै‌रिज की थी।

गंभीर अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहरहाल, महिला के लिखे सुसाइड नोट व पिता की शिकायत पर उसके सिपाही पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रायपुररानी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed