फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PWD woman staff killled in road accident in chandigarh

पीडब्ल्यूडी महिला कर्मी को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत

Sun, 17 Apr 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Apr 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
PWD woman staff killled in road accident in chandigarh
accident - फोटो : demo pics

सड़क पार कर रही पीडब्ल्यूडी महिला कर्मी को तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव सेक्टर 16 के जीएमएसएच की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली महिला मित्रो देवी (55) की मनीमाजरा-मनसा देवी रोड पर सड़क पार करते वक्त हादसे में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार उनको रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


एक राहगीर ने पीसीआर को फोन कर हादसे की सूचना दी। पुलिस घायल को जब तक जीएमएसएच-16 लेकर पहुंची महिला की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। मित्रो देवी हरियाणा के पीडब्ल्यूडी विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत थी। मित्रो देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे व बहू के साथ इंदिरा कॉलोनी में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीमाजरा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों ने गाड़ी का नंबर बताया है, जांच की जा रही है जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed