फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjabi singer jazzy b exposed truth of five lakh rupees

पुलिस के शिकंजे में फंसे सिंगर जैजीबी, खोला 5 लाख का सच

Fri, 26 Feb 2016 10:41 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
punjabi singer jazzy b exposed truth of five lakh rupees

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5 लाख रुपये के साथ पकड़े गए पंजाबी गायक जैजीबी ने पूछताछ के दौरान मामले में अपनी सफाई दी। जैजी बी के मैनेजर दिनेश का कहना है कि दिल्ली में एक कॉलेज के शो के लिए जैजी बी को पांच लाख रुपये मिले थे।

विज्ञापन


उनके मुताबिक दिल्ली के कॉलेज ने इनकम टैक्स विभाग को इस बारे में अवगत करा दिया है। वीरवार को दोपहर पंजाबी गायक के मैनेजर दिनेश ने इस मामले में पत्रकारों को सफाई दी। वहीं दिल्ली स्थित कॉलेज के प्रबंधन ने इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


प्रबंधन के अनुसार वह शुक्रवार को मामले में बात करेंगे। जैजी बी के मैनेजर दिनेश ने बताया कि जैजी बी ने दिल्ली के साकेत में स्थित कॉलेज में मंगलवार रात को शो किया था। इस दौरान शो से उन्हें पांच लाख रुपये मिले थे। इसकी रिपोर्ट कुछ दस्तावेजों के साथ आयकर विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दबोचा था

punjabi singer jazzy b exposed truth of five lakh rupees

बता दें कि जैजी बी दिल्ली से बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे प्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने सिक्योरिटी को सामान और कैश की चेकिंग कराई तो पांच लाख रुपये नगद मिले। सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने कैश के सही दस्तावेज न मिलने पर उन्हें रोक लिया।

शाम करीब 8 बजे तक मामले में कागजी कार्रवाई चलती रही। इस दौरान आयकर विभाग की दूसरी टीम भी पहुंची थी। टीम ने जैजी बी से करीब तीन घंटे (रात 11:00) तक पूछताछ की इसके बाद छोड़ दिया। यह कार्रवाई इनकम टैक्स के डिप्टी डायरेक्टर एमएस सहगल के नेतृत्व में हुई।

सोमवार को पैसा हो सकता है रिलीज
पंजाबी गायक जैजी बी के मैनेजर ने बताया कि हमने पांच लाख रुपये के कुछ दस्तावेज सौंपें हैं। उम्मीद है कि आयकर विभाग सोमवार तक जांच करके जब्त किए गए रुपये रिलीज कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed