फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjabi singer actor gippy grewal threatens by gangster

परमीश वर्मा के बाद अब पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी, केस दर्ज

Sat, 02 Jun 2018 03:44 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 02 Jun 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
punjabi singer actor gippy grewal threatens by gangster
गिप्पी ग्रेवाल
पंजाबी सिंगर एक्टर और डायरेक्टर परमीश वर्मा के बाद अब प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देने का मामला सामने आया है। गिप्पी ने इस बारे में सीधा एसएसपी कुलदीप सिंह को सूचित किया है, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ फेज 8 थाने में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा अब मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है। गिप्पी ने न ही उन्हें कोई नंबर दिया है, जिससे फोन आया था। गिप्पी इस समय अभी फिल्म कैरी ऑन जट्टा की प्रमोशन के लिए पंजाब से बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर दिलप्रीत ढांहा पर पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर भी हमला करने का मामला दर्ज है। उसने Facebook पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। उन पर मोहाली में हमला हुआ था। यह हमला गैंगस्टर दिलप्रीत ने करवाया था उसके बाद पुलिस ने दिलप्रीत के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था जो कि उसकी फेसबुक ऑपरेट करने के आलावा उसके रहने का इंतजाम करते थे। इसके अलावा पंजाबी सिंगर बलकार सिद्धू भी फिरौती के लिए फोन आने की शिकायत दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed