{"_id":"5931a0744f1c1bcb63bdb960","slug":"punjabi-boy-murdered-in-manila","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीला में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी दस्तावेज और बाइक लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनीला में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी दस्तावेज और बाइक लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 02 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले नौ साल से फिलीपींस के मनीला में रह रहे पंजाबी नौजवान गुरमेल सिंह की दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह मनीला में फाइनेंस का कारोबार करता था। जैसे ही शुक्रवार को गांव हकूमत वाला (तलवंडी भाई) में परिजनों को हत्या की खबर मिली, पूरा गांव गम में डूब गया।
मृतक के पिता बलवंत सिंह वासी हकूमत वाला ने बताया कि शुक्रवार को उसके बड़े बेटे सुखविंदर सिंह ने फोन पर बताया कि उसके छोटे बेटे गुरमेल सिंह (31) की दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गुरमेल मनीला में पिछले नौ साल से रह रहा था और वहां पर फाइनेंस का कारोबार करता था। उसी के साथ बड़ा बेटा सुखविंदर सिंह भी काम करता था। वारदात के समय गुरमेल अपने ग्राहकों से वसूली कर रहा था। आरोपी गुरमेल की नकदी, दस्तावेज और बाइक भी लेकर फरार हो गए।
बलवंत सिंह ने बताया कि खेतीबाड़ी से आमदनी कम होती थी, इसलिए गुरमेल सिंह को मनीला भेज दिया था। वहां पर उसने मेहनत कर फाइनेंस का अपना कारोबार चलाया था। गुरमेल की पत्नी सर्बजीत कौर, उसका एक साल का बेटा अहमदीप सिंह और सुखविंदर सिंह की पत्नी सभी गांव हकूमत वाला में रहते हैं। गुरमेल की मां सुखवंत कौर का रो-रो कर बुरा हाल है। बलवंत ने बताया कि गुरमेल का शव भारत लाने के लिए सुखविंदर कार्रवाई करने में जुटा है।