{"_id":"6439607d68e524372b062cc8","slug":"punjab-vigilance-bureau-caught-asi-red-handed-taking-bribe-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur News: हरियाना थाने में तैनात ASI को विजिलेंस ने पकड़ा, ले रहा था 5000 की रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hoshiarpur News: हरियाना थाने में तैनात ASI को विजिलेंस ने पकड़ा, ले रहा था 5000 की रिश्वत
Fri, 14 Apr 2023 07:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:51 PM IST
सार
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान होशियारपुर जिले के हरियाना थाने में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राजिंदर सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी को बस्सी नौ के रहने वाले संजय उर्फ आशु की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ हरियाना थाने में दर्ज एक केस का अदालत में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत के तौर पर देने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना जालंधर रेंज में एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन