{"_id":"63459d841b095f45962339a2","slug":"punjab-vigilance-arrested-two-mill-owners-and-constable-in-different-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस का एक्शन: लुधियाना में दो मिल मालिकों को पकड़ा, बठिंडा में रिश्वत लेते सिपाही को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विजिलेंस का एक्शन: लुधियाना में दो मिल मालिकों को पकड़ा, बठिंडा में रिश्वत लेते सिपाही को दबोचा
Tue, 11 Oct 2022 10:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:16 PM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा की टीम ने शिकायतकर्ता की ओर से दी गई जानकारी व तथ्यों की पुष्टि के बाद दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वरिष्ठ सिपाही बिक्रम सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को तीन चावल मिल मालिकों के खिलाफ 1.80 करोड़ रुपये के धान की फसल की हेराफेरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मेसर्स दुर्गा राइस एंड जनरल मिल साहनेवाल (लुधियाना) के हिस्सेदार दिनेश कुमार और राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस की जांच चल चल रही है।
विज्ञापन
बठिंडा में रिश्वत लेते सिपाही को पकड़ा
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को बठिंडा में सिविल अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात सीनियर सिपाही बिक्रम सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा के नछतर नगर निवासी कुलविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी सीनियर सिपाही बिक्रम सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा से संपर्क किया और आरोप लगाया कि वह अपने वाहन टाटा 407 के माध्यम से किराये का काम करता है और करीब तीन महीने पहले यात्रियों को गांव झूंबा से माता चिंतापूर्णी ले जाते समय झगड़ा हो गया था। सिपाही इस विवाद का राजीनामा करवाने के संबंध में 5000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा की टीम ने शिकायतकर्ता की ओर से दी गई जानकारी व तथ्यों की पुष्टि के बाद दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वरिष्ठ सिपाही बिक्रम सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो के बठिंडा थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।