फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab terror attack side story

पंजाब में बड़ा आतंकी हमला, क्यों, कब-कैसे?

Tue, 28 Jul 2015 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरदासपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
punjab terror attack side story

पंजाब के गुरदासपुर में आज हुआ बड़ा आतंकी हमला आतंकियों की सोची समझी साजिश है। सुरक्षा विशेषज्ञ एसआर सिन्हो ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि हमले को लेकर कई संगठनों पर शक की सुई है। अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के मकसद से पहले पंजाब में आए होंगे। इनका मकसद पंजाब के रास्ते अमरनाथ यात्रियों तक पहुंचना था, लेकिन ये एक्पोज हो गए।

विज्ञापन


इस वजह से उन्होंने गुरदासपुर में ही अटैक कर दिया। इनके हमले का पैटर्न बिल्कुल लश्कर-ए-तैयबा जैसा है। डिफेंस एक्सपर्ट जीडी बख्शी के मुताबिक, हमले के पीछे पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। आईएसआई पहले खालिस्तानी आतंकियों को भी सपोर्ट करती रही है।

विज्ञापन

आईबी ने पहले से भेजा था अलर्ट

punjab terror attack side story

आईबी की ओर से एक दिन पहले ही पंजाब पुलिस को अलर्ट भेजा गया था, जिसमें बताया गया था कि सीमा पार से कुछ आतंकी थाने, स्कूल और सरकारी इमारतों को निशाना बना सकते हैं।

पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय इसे फिदायीन हमले जैसा पैटर्न मान रहा है। यह पैटर्न जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ समय में हुए हमलों जैसा है जब आतंकी आर्मी यूनिफॉर्म में आते हैं और आर्मी बेस या पुलिस थानों को निशाना बनाते हैं।

सेना की वर्दी में आए आतंकी
बताया जा रहा है कि सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने सुबह 5 बजे गुरदासपुर के बस टर्मिनल में जम्मू के कटड़ा जा रही पंजाब रोडवेज की बस में हमला किया। बस में 25 से 30 यात्री थे। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए।

उसके बाद आतंकी कार से बस स्टैंड के कुछ ही दूर स्थित दीनानगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां पुलिसवालों पर फायरिंग की। हमले में पुलिस के 2 होमगार्ड की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed