{"_id":"60df77978a222c22994ce161","slug":"punjab-smuggler-arrested-with-135-kg-heroin-from-mumbai-port","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सफलता: तरनतारन का अंतरराष्ट्रीय तस्कर प्रभजीत 135 किलो हेरोइन के साथ मुंबई बंदरगाह से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ी सफलता: तरनतारन का अंतरराष्ट्रीय तस्कर प्रभजीत 135 किलो हेरोइन के साथ मुंबई बंदरगाह से गिरफ्तार
Sat, 03 Jul 2021 02:04 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:04 AM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी तरनतारन में कृषि स्टोर के अलावा ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जिप्सम के आयात-निर्यात का कारोबार भी करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई बंदरगाह से पंजाब निवासी अंतरराष्ट्रीय तस्कर प्रभजीत सिंह को 135 किलो हेरोइन के साथ काबू किया है। तरनतारन जिले के चोहला साहिब निवासी प्रभजीत सिंह कस्बे में खेती स्टोर चलाने के साथ ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रभजीत सिंह अंतरराष्ट्रीय तस्कर है, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जिप्सम के आयात-निर्यात का काम करता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को डीआरआई की टीम तरनतारन पहुंची और उसके परिवार के सदस्यों से लंबी पूछताछ की। इस पूछताछ में क्या सुराग हाथ लगे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन पता चला है कि यह टीम प्रभजीत सिंह का नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन