{"_id":"61e04179260241213c2c0b2b","slug":"punjab-police-recovered-2-5-kg-rdx-in-3-days-before-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: 2.5 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल व डेटोनेटर बरामद, पाकिस्तान से भेजी गई थी खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: 2.5 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल व डेटोनेटर बरामद, पाकिस्तान से भेजी गई थी खेप
Thu, 13 Jan 2022 08:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:48 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने बड़ी आंतकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने आईएसवाईएफ के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया और उसके गुर्गों को धर दबोचा है। इस दौरान 2.5 किलो आरडीएक्स, एक डेटोनेटर, कोडेक्स तार, 5 फ्यूज, एके-47 राइफल, 12 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
- फोटो : @PunjabPoliceInd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में चुनाव से ठीक पहले आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। आईएसवाईएफ के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने के बाद पंजाब पुलिस ने राज्य के कई स्थानों से तीन दिन में 2.5 किलो आरडीएक्स बरामद किया है। साथ ही एक डेटोनेटर, कोडेक्स तार, 5 फ्यूज, एके-47 राइफल और 12 कारतूस भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके भावरा ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बरामदगी गुरदासपुर के गांव लखनपाल के रहने वाले अमनदीप कुमार उर्फ मंत्री के इकबालिया बयान पर की है। वह पठानकोट में हाल ही में घटे ग्रेनेड हमलों की दो घटनाओं का मुख्य आरोपी है। एसएसपी एसबीएस नगर कंवरदीप कौर ने बताया कि अमनदीप के खुलासे के बाद गुरदासपुर जिले में टीमें भेजीं गईं और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
अमनदीप के अनुसार इस सामग्री का उपयोग आईईडी बनाने के लिए किया जाना था। यह खेप आईएसवाईएफ (रोडे) के स्व-घोषित चीफ लखबीर सिंह रोडे जो मौजूदा समय में पाकिस्तान में रह रहा है, ने अमनदीप को अपने साथी और इस आतंकवादी गुट के संचालक सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख निवासी दीनानगर की मदद से मुहैया करवाई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार छह गुर्गों में एक है अमनदीप
अमनदीप उर्फ मंत्री गत सोमवार को एसबीएस नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आईएसवाईएफ के छह गुर्गों में से एक है। इन आरोपियों ने पठानकोट आर्मी कैंप समेत पठानकोट में दो ग्रेनेड हमले करने की बात कबूली की है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह हैंड ग्रेनेड (86 पी), एक पिस्तौल (9 एमएम), एक राइफल (.30 बोर) के साथ कारतूस और मैगजीन भी बरामद की थी।
ड्रोन से भेजा हथियार और नशा
जून-जुलाई 2021 के बाद लखबीर रोडे ने पंजाब और अन्य देशों में अपने नेटवर्क द्वारा आतंकवादी मॉड्यूलों की एक श्रंखला को चलाने में प्रमुखता के साथ काम किया है। बड़ी संख्या में आतंकवादी हार्डवेयर जिसमें आरडीएक्स, टिफिन आईईडी, आईईडी बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री, हैंड ग्रेनेड, फायर आर्म्स और नशीले पदार्थ शामिल हैं। मुख्य तौर पर ड्रोन और सरहद पार तस्करों के अपने नेटवर्क की सहायता से अंतरराष्ट्रीय सरहद के पार भेजे गए हैं।