फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police constable arrested in connection with chain snatching

चंडीगढ़ः चेन स्नैचर निकला पंजाब पुलिस का कांस्टेबल, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Thu, 28 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab police constable arrested in connection with chain snatching
आरोपी कांस्टेबल
सेक्टर-22 में नुक्कड़ ढाबे के पास बीती 25 जून को महिला संजना के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार झपटमार पंजाब पुलिस का कांस्टेबल निकला। सेक्टर-22 चौकी के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दबोच लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली के थाना सोहाणा में तैनात पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से पंजाब के जिला गुरदासपुर के थाना डेरा बाबा नानक के अंतर्गत पड़ते एक गांव में रहता है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल चंडीगढ़ में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के मकसद से मनीमाजरा के शांति नगर की गली नंबर एक निवासी अपनी बहन के पास रहता था। पुलिस जांच में पता लगा कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी करता था। नशे के लिए ही उसने बाइक पर सवार होकर बीते सोमवार को सेक्टर-22 निवासी संजना को निशाना बनाया।
विज्ञापन


वह उक्त ढाबे के समीप महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी कई जगह से निकलता दिखाई दिया लेकिन उसकी बाइक का नंबर स्पष्ट नजर नहीं आने के चलते मुखबिरों से मिली सूचना पुलिस के काम आई। बहरहाल, आरोपी किन-किन जगहों पर कुल कितनी वारदातें कर चुका है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने अदालत से उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी कांस्टेबल ने बताया कि संजना से झपटी गई चेन को उसने मुथुट फाइनेंस के पास 33 रुपये लेकर रख दी थी। पुलिस ने खरड़ स्थित मुथुट फाइनेंस से चैन बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है ताकि झपटमारी की कुछ अन्य वारदातें सुलझ सकें। 


चार दिन से ड्यूटी से था गैरहाजिर 
आरोपी कांस्टेबल बीते करीब तीन-चार दिन से ड्यूटी नहीं जा रहा था। यूटी पुलिस को जांच में पता लगा कि नशे की लत के चलते वह झपटमारी की वारदातें करने की फिराक में घूम रहा था। इसी कारण वह ड्यूटी से गैरहाजिर था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी से कुछ अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed