फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police constable arrest for chasing a girl in chandigarh

युवती का कार से पीछा फिर छेड़छाड़, आरोपी निकला पंजाब पुलिस का कांस्टेबल

Tue, 19 Dec 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab police constable arrest for chasing a girl in chandigarh
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
सेक्टर-35 में युवती का कार से पीछा करने, बार-बार उसका रास्ता रोकने और उससे छेड़छाड़ व कमेंट करने के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कांस्टेबल की पहचान जसकरण सिंह के तौर पर हुई है। वर्तमान में वह मोहाली में तैनात है। इसके अलावा अन्य आरोपी गुरदास और कर्मवीर चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज से बीए कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि सोमवार सुबह जब वह घर से निकली तो तीनों युवकों ने उसका कार से पीछा शुरू कर दिया था। रास्ते में कई जगह उन्होंने उसकी कार के आगे कार लगाकर उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने उस पर कमेंट भी किए। सेक्टर-35 आफिस के पास पहुंचने पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी सूचना दे दी। साथ ही आरोपियों की कार का नंबर भी बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab police constable arrest for chasing a girl in chandigarh
गिरफ्तार - फोटो : gettty
पुलिस को सूचना देने की भनक लगते ही तीनों वहां से कार समेत फरार हो गए। तीनों मोहाली की ओर भाग रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तीनों की पहचान जसकरण सिंह, गुरदास और कर्मवीर के तौर पर हुई है। जसकरण पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल बताया जा रहा है। इन दिनों वह मोहाली में तैनात है। वहीं गुरदास और कर्मवीर एसडी कॉलेज में बीए के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।

सेक्टर-36 थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ युवती की शिकायत पर पीछा करने, रास्ता रोकने, कमेंट पास करने और छेड़खानी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से पुलिस ने तीनों से सीन रिक्रिएट करवाने और अन्य मामलों में शामिल को लेकर पूछताछ करने के आधार पर तीनों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed