फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police caught two people including 55 pistols from Madhya Pradesh

पंजाब पुलिस का MP में एक्शन: अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 55 पिस्तौल बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 10:28 PM IST
सार

डीजीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह के नेतृत्व में सीआई अमृतसर की 15 सदस्यीय टीम को मंगलवार को मध्य प्रदेश भेजा गया था। यह टीम गुरुवार को इन दोनों हथियार सप्लायरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने में कामयाब रही।

विज्ञापन
Punjab Police caught two people including 55 pistols from Madhya Pradesh
बरामद पिस्तौल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक खुफिया ऑपरेशन के तहत पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार करते हुए एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ये तस्कर बड़े पैमाने पर हथियारों के अवैध निर्माण और मध्य प्रदेश से पंजाब व अन्य राज्यों में सप्लाई में शामिल रहे हैं। पुलिस को इनके कब्जे से .32 बोर और .30 बोर की 55 पिस्तौलों का एक बड़ा जखीरा मिला है।

विज्ञापन

 
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के जिला खरगोन के गांव रतवा निवासी भोरेलाल उर्फ मनीष बड़े और जिला बुरहानपुर के ग्राम दत्त पहाड़ी निवासी कैलाश मल सिंह के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से उक्त दोनों तस्करों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीआई अमृतसर यूनिट ने अमृतसर में रेलवे क्रॉसिंग वल्लाह मंडी से दो लोगों को चार पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के आधार पर आगे कार्रवाई करते हुए तीन सप्ताह बाद यह बड़ी सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बरामद हथियारों की सप्लाई मध्य प्रदेश के जिला बुरहानपुर में स्थित एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार निर्माता और सप्लायर ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी भेजी गई 15 सदस्यीय टीम ने किया भंडाफोड़ 
डीजीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह के नेतृत्व में सीआई अमृतसर की 15 सदस्यीय टीम को मंगलवार को मध्य प्रदेश भेजा गया था। यह टीम गुरुवार को इन दोनों हथियार सप्लायरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने में कामयाब रही। ऑपरेशन अभी जारी है। हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed