{"_id":"64b192187e055ae54b0796b7","slug":"punjab-police-arrested-four-smugglers-who-used-to-order-heroin-and-weapons-through-drones-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस के चार गुर्गे दबोचे, ड्रोन से मंगवाते थे हथियार और हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh : पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस के चार गुर्गे दबोचे, ड्रोन से मंगवाते थे हथियार और हेरोइन
Fri, 14 Jul 2023 11:57 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला/ सवांद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/बठिंडा
अमर उजाला/ सवांद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/बठिंडा
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:57 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले भी हेरोइन तस्करी के नौ मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी मनी पर दो और गोरा पर एक नशा तस्करी का मामला दर्ज है। इसके अलावा उन पर रंगदारी, अपहरण, आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने ड्रोन से हथियार और हेरोइन मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदरी और उसके तीन साथियों को बठिंडा से दबोचा है। यह सफलता एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में हासिल की। आरोपियों से एक चीनी पिस्तौल, पांच कारतूस, 270 ग्राम हेरोइन व एक ऑडी कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों में बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच निवासी गांव माहीनंगल थाना तलवंडी साबो (बठिंडा), मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी ममदोट (फिरोजपुर) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी खुंदर उताड़ थाना ममदोट (फिरोजपुर) शामिल है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में कई और राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा के एसपी (डी) अजय गांधी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए वन और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान स्थानीय रिंग रोड बठिंडा से आ रही हरियाणा नंबर की कार रोकी। उसमें सारे आरोपी सवार थे। जब कार की जांच की गई तो उक्त सामान बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदरी ने पुलिस पूछताछ में माना है कि उसके पाकिस्तान में नशा तस्करों के साथ संबंध है और वह उनसे ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर उसकी तस्करी बठिंडा और आसपास के जिलों में करता है। उसने यह भी माना कि कई बार ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा चुका है।
एसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले भी हेरोइन तस्करी के नौ मामले दर्ज है। वहीं आरोपी मनी पर दो और गोरा पर एक नशा तस्करी का मामला दर्ज है। इसके अलावा उन पर रंगदारी, अपहरण, आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।