{"_id":"5f0725608ebc3e636902a640","slug":"punjab-news-in-hindi-embarrassing-incident-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में शर्मनाक घटना, महिला को पीटा, कपड़े फाड़कर गली में भगाया, मां को कमरे में किया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में शर्मनाक घटना, महिला को पीटा, कपड़े फाड़कर गली में भगाया, मां को कमरे में किया बंद
Thu, 09 Jul 2020 07:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:42 PM IST
सार
- वीडियो दिखाकर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था पूर्व प्रेमी
- शर्मनाक: महिला की मां को भी पीटकर घर के कमरे में किया कैद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
अमृतसर के थाना सदर अंतर्गत एक युवक ने पूर्व प्रेमिका को धोखे से घर बुलाकर उसे पीटा। कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे इसी हालत में गली में भागने को मजबूर किया। पीड़िता की मां को भी पीटकर घर के एक कमरे में कई घंटे तक बंद रखा। जानकारी के अनुसार महिला के एक व्यक्ति से विवाह से पहले संबंध थे। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह शादी के बाद भी संबंध बनाने का दबाव बनाता था। कुछ दिन पूर्व यह महिला अपनी मां के साथ पूर्व प्रेमी के घर गई ताकि वीडियो डिलीट करवाई जा सके।
विज्ञापन
जब वह युवक के घर पहुंची तो उसने संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को पीटा। उसके कपडे फाड़ दिए। उसे गली में भागने को मजबूर कर दिया। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया। लोगों ने महिला की मां को इस व्यक्ति के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
महिला ने बताया की वह शादीशुदा है। उसकी सात वर्ष की एक बेटी है। एक व्यक्ति से उसके विवाह पूर्व संबंध थे। उसने उसका वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। वह व्यक्ति भी शादीशुदा है। महिला ने आरोप लगाया कि सदर थाना उस व्यक्ति पर कार्रवाई करने के स्थान पर समझौते का दबाव बना रहा है। उसने इस संबंध में डीजीपी दिनकर गुप्ता व पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
महिला के वकील ने कहा कि पुलिस ने इंसाफ न दिया तो वह अदालत में याचिका दायर करेंगे। एएसआई गुरजीत सिंह ने महिला के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह दो दिन से पीड़ित महिला को थाने आने को कह रहे हैं लेकिन वह नहीं आ रही है। एसीपी सरबजीत सिंह ने कहा की मामला गंभीर है। जांच की जा रही है।