फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab IG son fired bullet at The Willow Cafe Chandigarh Police

Chandigarh: पंजाब के आईजी के बेटे ने चलाई थी द विलो कैफे में गोली, चंडीगढ़ पुलिस ने की आरोपी की पहचान

Thu, 20 Feb 2025 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 09:46 AM IST
सार

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने द विलो कैफे के हेड शेफ बलबीर राम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। बलबीर ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:00 बजे कैफे में चार युवक आए। कुछ देर बाद दो युवक एक सुरक्षाकर्मी के साथ आए और पहले आए चारों युवकों के साथ बैठ गए।

विज्ञापन
Punjab IG son fired bullet at The Willow Cafe Chandigarh Police
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित द विलो कैफे में पंजाब के आईजी के बेटे ने गोली चलाई थी। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है और उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आरोपी सेक्टर-36 में रहता है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में बात करने के लिए जब एसएसपी कंवरदीप कौर को कॉल की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्हें मैसेज भी किया गया, लेकिन उन्होंने मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी में सात युवक टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे, एक ने खींची फोटो

आरोपियों के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी आया था, जिसने खाकी वर्दी पहनी हुई थी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी ने तुरंत पिस्टल को छिपा लिया था। गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में टेबल पर सात युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनकी शख्स तस्वीर खींच रहा था। हालांकि फोटो खींचने वाला उनका आठवां साथी था या फिर वह सुरक्षा कर्मी था, यह गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।

गोली चलाने वाले ने पहनी हुई थी सितारों वाली ब्लैक रंग की हुडी

सीसीटीवी में दिख रहा है कि गोली चलाने वाले युवक ने ब्लैक रंग की हुडी पहनी हुई थी। हुडी पर सफेद रंग के सितारे लगे हुए थे। उस युवक ने चश्मा पहना था। देखने में सभी युवकों की उम्र 20 से 27 साल के बीच लग रही है।

यह था पूरा मामला

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने द विलो कैफे के हेड शेफ बलबीर राम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। बलबीर ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:00 बजे कैफे में चार युवक आए। कुछ देर बाद दो युवक एक सुरक्षाकर्मी के साथ आए और पहले आए चारों युवकों के साथ बैठ गए। सुरक्षाकर्मी गेट के बाहर खड़ा रहा। ऑर्डर के अनुसार उन्हें खाने-पीने का सामान सर्व कर दिया। करीब 5:35 बजे टेरेस की तरफ से एक पटाका चलने की आवाज सुनाई दी। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक गोली चलाता नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed