फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of raping the son of former Punjab IG arrest warrant

रेप के आरोपी पंजाब के पूर्व आईजी के बेटे के अरेस्ट वारंट जारी

Thu, 07 Apr 2016 06:32 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping the son of former Punjab IG arrest warrant
आईजी के बेटे पर रेप केस की जांच करती पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
महिला से दुष्कर्म के आरोपी पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी के बेटे को पकड़ने में नाकाम पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी करवा लिए हैं। आरोपी विक्रमजीत पर पुलिस ने 12 मार्च को महिला से दुष्कर्म और पैसे उगाही करने का मामला दर्ज किया था। वहीं, अभी तक पुलिस आरोपी का सुराग तक नही लगा पाई है।
विज्ञापन


सेक्टर-29 थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बुधवार को अरेस्ट वारंट जारी किया गया। आरोपी की तलाश लगातार जारी है। उसके संबंधियों और जानकारों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, सूत्रों की माने तो आरोपी विक्रमजीत को विदेश भागने के शक में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी के घर से पीड़िता की गाड़ी बरामद:
थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार शाम आरोपी विक्रमजीत के पटियाला स्थित घर पर छापामारी की गई। वहां से रेप पीड़िता की कार बरामद हुई। इसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को पहले भी दी थी। थाना पुलिस आरोपी के घर से कार लेकर चंडीगढ़ आ गई। जबकि, आरोपी के बारे में पुलिस कोई जानकारी नही मिल जुटा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में सेक्टर-37 निवासी विक्रमजीत पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाया था। महिला ने कहा था कि विक्रमजीत से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। 


महिला ने आरोप लगाया कि विक्रम के कहने पर ही उसने पति से तलाक लिया। इसके बाद विक्रम ने उससे शादी नहीं की। महिला ने आरोपी पर उससे समय-समय पर पैसों की उगाही करने का भी आरोप लगाया। महिला ने पिछले साल अक्तूबर में ही शिकायत दी थी, जबकि पुलिस ने जांच के बाद 12 मार्च 2016 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed