{"_id":"68a57a2531db05e470018999","slug":"punjab-haryana-high-court-receives-bomb-threat-by-email-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार को आया ई-मेल, सुरक्षा बढ़ाई, खंगाला चप्पा-चप्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार को आया ई-मेल, सुरक्षा बढ़ाई, खंगाला चप्पा-चप्पा
Wed, 20 Aug 2025 03:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:18 PM IST
सार
चंडीगढ़ स्थित पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिये दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर में सर्च किया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
high court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस की तरफ से हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हाईकोर्ट परिसर में गहन तलाशी भी ली जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हाइकोर्ट को इससे पहले भी 22 मई को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बुधवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिये यह धमकी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम स्क्वायड और ऑपरेशन सेल की टीम पहुंची है। हाइकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सर्च के दौरान कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस टीमें चप्पे चप्पे को खंगाल रही है।
विज्ञापन
लगभग तीन महीने पहले 22 मई को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को बम की धमकी संबंधी अलर्ट मिला था। इस अलर्ट की जानकारी मिलते ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सभी वकीलों से सतर्क रहने की अपील की गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार को धमकी भरा ई-मेल आया है। कुछ समय पहले भी बम से उड़ाने की एक मेल आई थी, लेकिन सर्च के दौरान कुछ नहीं मिला था। हालांकि पुलिस विभाग ने हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। हाईकोर्ट में आने जाने वाले लोगों की भी तलाशी ली जा रही है।