{"_id":"0216faac123ae20a8c13ee74c6d34b5f","slug":"punjab-drug-racket-production-warrant-against-jagdish-bhola-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ड्रग रैकेटः भोला समेत 3 के प्रोडक्शन वारंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब ड्रग रैकेटः भोला समेत 3 के प्रोडक्शन वारंट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों की ड्रग तस्करी के मामले की सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले में मुख्य आरोपी पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला, दविंदर हैप्पी व मनजिंदर सिंह अदालत में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
अदालत ने तीनों के प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं। जबकि जगजीत चाहल, सतिंदर धामा, परमजीत पम्मा, सरबजीत साबा, अनिल चौहान, बलजिंदर सिंह सोनू, दीप सिंह, परमजीत चाहल और सुरजीत सिंह अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च 2015 निश्चित की है। जिक्रयोग है कि ड्रग तस्करी केस की पोल बनूड़ पुलिस ने खोली थी। बनूड़ पुलिस ने जगदीश भोला समेत सभी आरोपियों को एक-एक करके काबू किया था।
विज्ञापन
इस दौरान खुलासा हुआ कि ड्रग तस्करी का खेल पंजाब के अलावा चीन, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचा हुआ है। इतना ही नहीं इस केस के सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई थी। राज्य सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का नाम भी इस केस से जुड़ा था।