पंजाब ड्रग रैकेटः फिर बढ़ीं मजीठिया की मुसीबतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय की हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी के रैकेट में चल रही जांच में नए खुलासे होने से एक बार माहौल गर्मा गया है।
बिट्टू औलख व जगजीत चहल से दो चरणों में पूछताछ में कई सवाल ऐसे आ गए हैं, जिसका सामना करना मजीठिया के लिए आसान नहीं होगा।
पंजाब के राजस्व मंत्री एक सवाल से निकलेंगे तो दूसरे में उनका घिरना तय है। बहरहाल, ईडी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और कई अहम सबूत व दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
इन सवालों में घिरेंगे मजीठिया...
1- जगजीत उर्फ सोनू चहल के उन्होंने अपनी अमृतसर स्थित कोठी में 35 लाख रुपये क्यों लिए ? हालांकि चहल ने खुलासा किया है कि यह पैसा उसने चुनावी चंदे के रूप में दिया है लेकिन इस चंदे के बारे में मजीठिया ने क्या पार्टी हाईकमान या अपने खर्च में दर्शाया?
2- पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि मजीठिया ने शिमला के पास एक बड़ी आलीशान कोठी खरीदी है, यह कोठी सन 2010 में खरीदी गई थी, इसका ब्योरा क्या उन्होंने रखा है? इसके लिए पैसा कहां से आया, यह कोठी न्यू ओबेराय होटल के निकट दो कनाल में तैयार की गई है।
3- कनाडा के सत्तप्रीत सत्ता विक्रम मजीठिया का काफी निकटवर्ती था और खालसा कॉलेज अमृतसर में एक सरकारी समारोह के दौरान कनाडा अलबर्टा के प्रीमियर का सम्मान किया गया था, जिसमें कनाडा के एडमिंटन के एमपी टिम्म उप्पल भी स्टेज पर थे। उसी स्टेज पर विक्रम मजीठिया ने सत्ता को खास तौर पर स्टेज पर बैठाया था। सत्ता व विक्रम के बीच इतनी खास क्या तालमेल था ? सत्ता को विक्रम ने अपनी गाड़ी, गनर व ड्राइवर क्यों दे रखे थे ? आखिरकार मजीठिया सत्ता पर इतने मेहरबान क्यों थे ?
4- जगजीत चहल ने पूछताछ में बताया है कि मजीठिया ने उसको कहा था कि कनाडा से आए सत्तप्रीत सत्ता व पिंदी को डेढ़ करोड़ रुपये की ड्रग्स देनी है लेकिन मेरे पास (जगजीत चाहल) उस समय स्यूडो एफीड्रीन नहीं थी, इसलिए मैं उनको डिलीवरी नहीं दे पाया। मजीठिया को इसका सपष्टीकरण देना होगा कि क्या उनको इस ड्रग डील की पूरी जानकारी थी।
5- बिट्ट औलख ने खुलासा किया है कि एक बार ड्रग डील के पैसों को लेकर सत्ता व जगजीत चाहल में अनबन हो गई थी, जिसका निपटारा पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम मजीठिया ने करवाया था, इसका उत्तर मजीठिया को ईडी अधिकारियों को देना होगा कि आखिरकार वह डील कब और कैसे हुई थी और कितने पैसों को लेकर अनबन हुई थी।
6- पंजाब में रेत के कारोबार को लेकर भी ईडी की पूछताछ में सामने आया है कि सूबे में विक्रम सिंह मजीठिया व युवा अकाली दल के मालवा के प्रधान रोजी बरकंदी की पार्टनरशिप है ?
7- जगजीत चहल ने यह भी कहा है कि विक्रम मजीठिया कनाडा में लोगों से पैसा लाते थे, क्या वह पैसा लीगल आता था और क्या इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाती थी, इस सवाल को लेकर भी ईडी अपनी तैयारी कर रही है।
8- बिट्टू औलख ने यह भी खुलासा किया है कि मजीठिया के कहने के बाद, ड्रग डील फाइनल भी हुई थी और यह पता है कि कनाडा एक खेप भेजी गई थी, जिसको जगजीत चाहल ने भेजा था और सत्तप्रीत सत्ता व पिंदी के पास कनाडा पहुंची थी। यह खेप भारत से कनाडा कैसे भेजी गई ? इसके पैसों का लेनदेन क्या हवाला के जरिए हुआ? यह भी ईडी के अधिकारियों को जांच में साफ करना होगा।