{"_id":"5fda01788ebc3e3c4e0f9700","slug":"punjab-crime-news-22-year-old-youth-shot-dead-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, रात भर खोजते रहे परिजन, सुबह मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, रात भर खोजते रहे परिजन, सुबह मिली लाश
Wed, 16 Dec 2020 06:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
अमृतसर में थाना सी डिवीजन के अंतर्गत गिलवाली गेट पर अज्ञात हत्यारों ने मंगलवार की देर रात लाहौर गेट निवासी मंथन ढींगरा (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह राहगीरों ने मंथन के शव के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मंथन के भतीजे सोनू की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लाहोरी गेट के बाहर रहने वाले सोनू ने बताया कि उसका चाचा मंगलवार की रात घर नहीं आया। पूरा परिवार आसपास के इलाकों में मंथन को ढूंढता रहा। सभी रिश्तेदारों को फोन कर मंथन के बारे में जानकारी की। परिवार ने रिश्तेदारों को बताया कि वह मंगलवार दोपहर को घर से निकला था लेकिन अभी वापस नहीं आया है।
विज्ञापन
किसी रिश्तेदार का बुधवार सुबह फोन आया। उसने जानकारी दी कि सोनू का शव गिलवाली गेट के एक सुनसान इलाके में पड़ा है। उसके पेट व मुंह पर गोलियों के निशान हैं। शव खून से लथपथ है। इस पर वह परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस पहले से घटनास्थल पर मौजूद थी। सोनू ने बताया कि मंथन परिवार में इकलौता था।
विज्ञापन
उसकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मंथन के मोबाइल की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।