{"_id":"56e1b8ff4f1c1bf5438b456c","slug":"puneet-sandhu-murder-case-important-witness-hostile-from-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनीत संधू मर्डर केस: पुलिस के ही अहम गवाह दे गए दगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुनीत संधू मर्डर केस: पुलिस के ही अहम गवाह दे गए दगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Mar 2016 08:07 AM IST
विज्ञापन
हत्या केस
- फोटो : DEMP PICS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल पुनीत संधू मर्डर केस के पूरे ट्रायल के दौरान पुलिस कोई भी ऐसा अहम सबूत या गवाह पेश करने में नाकाम रही है, जो केस में पुलिस को मजबूती प्रदान करे। अब तक केस में पुलिस की ओर से पेश किए गए कई गवाह मुकर या पलट चुके हैं। अदालत कई गवाहों को होस्टाइल घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
ट्रायल की शुरुआत में ही पुनीत संधू की मां-बहन समेत पुलिस की ओर से सबसे अहम और सरकारी गवाह बनाए गए अमित (आरोपी रामलाल का बेटा) कोर्ट में मुकर चुके हैं। वहीं वीरवार को भी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पुलिस की ओर से कराए गए दो गवाह भी पुलिस की कहानी के विपरीत बयान दे गए। इससे पुलिस का यह दांव भी उल्टा पड़ गया। वहीं अदालत ने दोनों गवाहों को होस्टाइल घोषित कर दिया। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 मार्च की तिथि तय की है। संभवत: उस दिन इस केस में अदालत फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पुलिस ने केस में अहम आरोपी अंजू के पति आशीष भाटिया और सह आरोपी मनप्रीत लाली के पिता देविंदर सिंह के बयान दर्ज करवाने की अपील की थी। इसे कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर मंजूर कर लिया था।
विज्ञापन
वीरवार को कोर्ट में दिए बयान में आशीष भाटिया ने कहा कि पुलिस आरोपी सुप्रीत की अंजू के साथ मोबाइल पर जिस बातचीत को केस का अहम आधार बता रही है, वह फोन उसका है। उसने कभी भी इसे अंजू को नहीं दिया। उसने कोर्ट को बताया कि सुप्रीत अमित का दोस्त था इसलिए वह उसे भी जानता था। इसलिए उसकी अक्सर उससे फोन पर बातचीत हो जाती थी। वहीं पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट में सुप्रीत और अन्य आरोपियों के फोन कॉल की डिटेल पेश करते हुए दावा किया था कि हत्या से पहले और बाद में सुप्रीत और अंजू के बीच कई बार मोबाइल पर बात हुई थी। पुलिस ने बतौर सबूत सुप्रीत के मोबाइल की टॉवर लोकेशन भी पेश की थी।
वहीं आरोप के अनुसार सुप्रीत को हत्या के लिए पिस्टल मुहैया करवाने वाले मनप्रीत उर्फ लाली के पिता दविंदर सिंह ने अपने बयान में कहा कि पुलिस मनप्रीत के जिस मोबाइल को उसका बता रही है वह उनका है। वह टैक्सी चलाने का काम करते हैं और इसी सिलसिले में उनकी कई लोगों से बातचीत होती है। अमित उनसे कई बार टैक्सी बुक करवा चुका है, इसलिए उसके नाम से कई बार उन्हें फोन आते थे। सुप्रीत भी उनमें से एक है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को ऐसा कोई बयान नहीं दिया कि वह मोबाइल नंबर उनके बेटे मनप्रीत का है, जिससे पुलिस हत्याकांड में उसकी सुप्रीत से कड़ी जोड़ रही है।