फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punching elderly: Constable suspend

बुजुर्ग को मुक्का मारने वाला कांस्टेबल निलंबित

Wed, 29 Jan 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jan 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
punching elderly: Constable suspend

चालान काटने के लिए 75 साल के बुजुर्ग की छाती पर मुक्का मारकर स्कूटर से गिराने वाले ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल यशवीर को एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी ने बुधवार को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए।

यह था मामला :
मनीमाजरा के जट्टा मोहल्ले के 75 साल के गुरनाम सिंह मंगलवार दोपहर तीन बजे आंखों की जांच करवाने के लिए अस्पताल जा रहे थे।

गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने जैसे ही अपने स्कूटर से फन रिपब्लिक और हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के बीच बने शिवालिक एनक्लेव को जाने वाले छोटे चौराहे से यू टर्न लिया तो सामने खड़े ट्रैफिक कांस्टेबल यशवीर ने उनको रोक लिया।
विज्ञापन


गुरनाम सिंह ने चालान काटने का विरोध जताया। वे जैसे ही एक्टिवा स्टार्ट कर जाने लगे तो कांस्टेबल यशवीर ने उनकी छाती पर मुक्का मार दिया।

इससे वे अपने चलते स्कूटर से गिर गए और बेहोश हो गए। इसके बाद लोगों और व्यापारियों ने चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर जाम लगा कर कांस्टेबल को निलंबित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी कमलदीप सिंह ने घायल गुरनाम सिंह के बयान दर्ज किए थे।

एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग को मुक्का मारने वाले कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed