फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property dealer murdered in Ludhiana of Punjab

बेसबॉल बैट से पीटकर नौकर ने प्रॉपर्टी डीलर को मार डाला, 10 दिन पहले ही नौकरी पर था रखा

Sun, 12 Jul 2020 10:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jul 2020 10:58 AM IST
सार

  • 10 दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था आरोपी, निजी अस्पताल गिरफ्तार
  • छह घंटे तक फोन न उठाने पर पत्नी देर रात पहुंचीं ऑफिस तो देखा पति का शव 

विज्ञापन
Property dealer murdered in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लुधियाना के पॉश इलाका मल्हार रोड स्थित गुरुदेव नगर में शनिवार की सुबह नौकर ने विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर शमशेर सिंह अटवाल के सिर पर बेसबॉल बैट से वार कर हत्या कर दी। नौकर 10 दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था। हत्या करने के बाद आरोपी दफ्तर से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और प्रापर्टी डीलर की डस्टर कार लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


देर रात पुलिस ने नौकर को एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। घटना का पता देर रात तब चला जब शमशेर सिंह अटवाल की पत्नी ऑफिस पहुंचीं। वहां उन्होंने पति का खून से लथपथ शव देखा तो घबरा गईं और शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। अटवाल की पत्नी ने बताया कि वह पिछले छह घंटे से पति को कॉल कर रही थीं लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। इससे घबराकर वह ऑफिस पहुंचीं।  
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसीपी सिविल लाइन जतिंदर कुमार चोपड़ा, थाना डिवीजन नंबर पांच की एसएचओ ऋचा रानी फिंगरप्रिंट की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसीपी जतिंदर चोपड़ा ने बताया कि पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने दिन में अटवाल और नौकर में तकरार सुनी थी। उन्होंने बताया कि शमशेर ने 10 दिन पहले ही मनीष कुमार निवासी रांची कॉलोनी को नौकरी पर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई और फिर मनीष ने शमशेर के सिर में बेसबॉल के बैट से वार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी नौकर को एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया है। नौकर ने बताया कि लूट की नीयत से उसने हत्या की है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed