पंजाबः लाखों की उधारी, परेशान होकर प्रॉपर्टी डीलर ने उठाया वो कदम, परिवार में पसर गया मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों की उधारी से परेशान एक प्रापर्टी डीलर ने खौफनौक कदम उठा लिया। घटना के बाद पूरा परिवार सकते है। घटना पंजाब के पटियाला की है। यहां लाखों की उधारी से परेशान एक बुजुर्ग प्रापर्टी डीलर ने भाखड़ा नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। संबंधित सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुजुर्ग प्रापर्टी डीलर द्वारा छोड़े सुसाइड नोट के आधार पर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
डीएसपी सिटी वन योगेश कुमार ने बताया कि प्रापर्टी डीलर अनिल कपूर (61) निवासी न्यू मजीठिया एनक्लेव ने सुबह अपने बेटे अर्जुन कपूर को फोन करके कहा कि वह भादसों रोड स्थित भाखड़ा नहर के पुल पर खड़ा है और सुसाइड करने जा रहा है। अर्जुन भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंचा, तो देखा पिता की कार वहां खड़ी थी। उसमें से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें प्रापर्टी डीलर ने अपनी मौत के लिए थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव लोट के हरबंस सिंह, उसकी पत्नी और उसके बेटे गुरतेज सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।
डीएसपी ने बताया कि सुसाइड नोट के मुताबिक अनिल कपूर ने आरोपियों के करीब साढ़े छह लाख रुपये देने थे। पैसे वापस करने की मांग को लेकर आरोपियों की ओर से लगातार प्रापर्टी डीलर पर दबाव बनाया जा रहा था। जिससे वह काफी मानसिक तनाव में था। इसी परेशानी में उसने सुसाइड कर लिया। प्रापर्टी डीलर की लाश नाभा रोड के पास से बरामद कर ली गई है। दंपति और उसके बेटे को पुलिस ने नामजद करके तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत
पटियाला में ही हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले केस में तरसेम सिंह निवासी बोलड़ चौक ने सन्नौर थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका चचेरा भाई हरदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सन्नौर रोड पर अध वाला पीर के पास से गुजर रहा था।
इसी बीच एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए हरदीप सिंह के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इस हादसे में हरदीप सिंह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे केस में धीरज कौर निवासी हरमन कालोनी सरहंद रोड ने पसियाना थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पति बघेल सिंह मोटरसाइकिल पर बस अड्डा ककराला के पास से गुजर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मारी। इस हादसे में बघेल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।