{"_id":"df2232f9a8c8841ccdaf3fcf3d5791c5","slug":"property-dealer-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसरों ने धमकाया तो फंदे पर लटका प्रोपर्टी डीलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसरों ने धमकाया तो फंदे पर लटका प्रोपर्टी डीलर
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Wed, 04 Nov 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंसरों ने धमकाया तो फंदे पर लटका प्रोपर्टी डीलर भिवानी। फाइनेंसरों की धमकियों से तंग आकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने मंगलवार सुबह फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में फाइनेंसरों पर अनाप-शनाप ब्याज वसूलने व पेनल्टी वसूलने के लिए धमकाने का आरोप सामने आया है। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घंटाघर चौक पर एक घंटे तक जाम लगाया और शव लेने से इनकार किया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस के आलाधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि फाइनेंसर व उसके साथी हर रोज बंदूक दिखाकर रुपये देने के लिए डराते थे।
विज्ञापन
दिनोद गेट के पास जैन गली निवासी प्रोपर्टी डीलर ईश्वर चंद(55) का शव सुबह घर के सामने एक गोदाम की छत के हुक से लटकता मिला। पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें कुछ फाइनेंसरों पर तंग करने का आरोप लगाया गया है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार रात को भी फाइनेंसर अपने साथियों के साथ घर आया और बंदूक दिखाकर मकान उसके नाम कराने के लिए धमकाया और कुछ खाली कागजात पर भी साइन कराने के लिए मजबूर किया।
मृतक की पत्नी प्रवीण नागपाल की शिकायत पर पुलिस ने लखन, सिद्धार्थ, राजू, अमित व संदीप सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
शव लेने से किया इनकार
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि आरोपियों को गिरफ्तार करो, नहीं तो न शव लेंगे और रोड जाम करेंगे। इसके लिए पुलिस को दोपहर चार बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के परिजनों व अन्य लोगों ने शाम करीब साढ़े चार बजे घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। बाद में डीएसपी अशोक बख्शी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके घंटे भर बाद परिजनों सड़क से हट गए।