फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private secretary of Simarjit Singh Bains arrested

दुष्कर्म मामला: भाई के बाद सिमरजीत सिंह बैंस का निजी सचिव भी गिरफ्तार, पूर्व विधायक भी कर सकते आत्मसमर्पण

Mon, 04 Jul 2022 09:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 09:14 PM IST
सार

पुलिस ने दबिश देकर सोमवार को सुबह मालेरकोटला से गिरफ्तार कर लिया। सिमरजीत बैंस समेत फरार चल रहे 6 भगोड़ों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि सिमरजीत बैंस के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Private secretary of Simarjit Singh Bains arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस के गिरफ्तार होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने बैंस के निजी पीए और नजदीकी साथी सुखचैन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुखचैन सिंह भी उन आरोपियों में शामिल था, जिन्हें अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सुखचैन को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत बैंस को भी अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला था। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस भी दुष्कर्म मामले में किसी भी समय आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीमें बैंस के भाई और उसके नजदीकी साथी सुखचैन सिंह से पूछताछ कर फरार चल रहे बैंस का पता लगाने में जुटी हैं। दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अदालत की ओर से भगोड़ा करार दिए जाने के बाद लगातार उन पर शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले करीब चार महीने से भगोड़ा करार दिए जाने के बाद से ही पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ-साथ उनके भाई, महिला साथी और पीए भी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिन पूर्व विधायक के भाई कर्मजीत सिंह बैंस ने आत्मसमर्पण किया तो दूसरे ही दिन कमिश्नरेट पुलिस ने पूर्व विधायक के निजी सचिव और नजदीकी साथी सुखचैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर सोमवार को सुबह मालेरकोटला से गिरफ्तार कर लिया। सिमरजीत बैंस समेत फरार चल रहे 6 भगोड़ों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि सिमरजीत बैंस के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है। 


भगोड़ा घोषित होने के बाद से ही बैंस और उनके साथी फरार चल रहे थे। पुलिस कमिश्नरेट लगातार सभी आरोपियों की तलाश में थी। सूत्रों से पता चला है कि सिमरजीत सिंह बैंस के निजी सचिव सुखचैन सिंह के बारे में कर्मजीत सिंह ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया था कि वह मालेरकोटला में छिपा है। कर्मजीत सिंह से पूछताछ के बाद आरोपी सुखचैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मलेरकोटला पहुंची, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना डिविजन छह की पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed