{"_id":"62865177003de1007e393859","slug":"prisoners-clash-with-each-other-in-patiala-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Clash in Patiala Jail: केंद्रीय जेल में कैदी भिड़े, एक हवालाती समेत दो घायल, जमकर चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Clash in Patiala Jail: केंद्रीय जेल में कैदी भिड़े, एक हवालाती समेत दो घायल, जमकर चले ईंट-पत्थर
Thu, 19 May 2022 07:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 May 2022 07:51 PM IST
सार
एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। राजिंदरा में उपचाराधीन हवालाती के बयान के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पटियाला जेल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला की केंद्रीय जेल में गुरुवार सुबह स्थिति उस समय गंभीर बन गई जब जेल के एक अहाते में बंद कैदी और हवालाती भिड़ पड़े। वह एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान एक हवालाती समेत दो बंदी घायल हो गए। इनमें से एक को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खबर लिखे जाने तक संबंधित थाना त्रिपड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वारदात सुबह करीब 10 बजे की है। जब जेल के 5/6 अहाते में बंद कुछ कैदी व हवालाती ग्रुपबाजी के चलते आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से ईंट व पत्थर चलने लगे। इस दौरान हवालाती तलविंदर सिंह निवासी लुधियाना के सिर पर चोट लग गई। उसे तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
हवालाती तलविंदर सिंह को घायल करने वाले रणधीर सिंह को भी चोट लगी है। उसे जेल अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हवालाती तलविंदर सिंह कार लूट मामले में जेल में बंद है। झगड़े की सूचना मिलते ही जेल के सुरक्षा मुलाजिमों ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जेल के अंदर इन दिनों सड़क बनाने व अन्य निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं से बंदी ईंट व पत्थर उठाकर लाए थे। दोनों ग्रुपों के कैदियों व हवालातियों को अलग-अलग अहातों में रखा गया है, ताकि दोबारा से ऐसी स्थिति पैदा न हो सके। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। राजिंदरा में उपचाराधीन हवालाती के बयान के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।