फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoners Alleged Officers of Bhondsi jail of Gurugram to Demand Bribe and for Beaten

'जज साहब! पैसे नहीं देने पर वे करते हैं मारपीट', भौंडसी जेल के अफसरों पर कैदियों ने लगाए आरोप

Mon, 19 Nov 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 19 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Prisoners Alleged Officers of Bhondsi jail of Gurugram to Demand Bribe and for Beaten
डेमो पिक
अदालत में भौंडसी जेल के दो कैदियों ने कोर्ट में जज के सामने जेल अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अदालत के आदेश पर कैदियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। दोनों कैदी मॉडल टाउन थाना में 2017 में दर्ज अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। दो आरोपियों ने रेवाड़ी अदालत में न्यायाधीश के सामने गुरुग्राम की भौंडसी जेल के अधिकारियों पर पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विचाराधीन कैदियों की शिकायत पर अदालत ने दोनों का मेडिकल कराने का आदेश दिया जिसके बाद पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल कराया है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी परमजीत सिंह और झज्जर निवासी राहुल को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर दूसरों थानों में भी मामला दर्ज है जिसकी वजह से इनको गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपियों को भौंडसी जेल में भेज दिया गया था।
विज्ञापन

अधिकारियों पर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया

मॉडल टाउन थाना में अपहरण के प्रयास और मारपीट के मामले में आरोपियों की अदालत में पेशी थी। पेशी के दौरान दोनों ने भौंडसी जेल के अधिकारियों पर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। विचाराधीन कैदियों ने अदालत में बताया कि जेल के अधिकारियों द्वारा उनसे पैसे मांगे जाते हैं जिसके बाद उन्होंन कुछ रुपये तो दिए लेकिन बाद में नहीं दिए। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।

इसके बाद न्यायाधीश ने इनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इनका मेडिकल कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद शनिवार को इनको रेवाड़ी जेल में रखा गया और रविवार को इनका ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया गया। हालांकि मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि आरोपियों को गुरुग्राम की भौंडसी जेल से ही लाया गया था और वहीं की पुलिस लेकर आई थी। फिलहाल अब मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही अदालत द्वारा अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed