फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner tried to hang in Jind of Haryana

हत्या और लूट के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, ऐन वक्त में दूसरे कैदियों ने बचाई जान

Wed, 10 Oct 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Updated Wed, 10 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Prisoner tried to hang in Jind of Haryana
demo pic

हरियाणा के जींद में एक कैदी ने जेल में ही फांसी लगाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते ही उसे बचा लिया गया। कैदी हत्या और लूटपाट के आरोप में जेल में बंद है। बराह खुर्द गांव निवासी राजबीर ने जेल में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। हालांकि दूसरे बंदियों ने उसे देख लिया और बचा लिया गया। राजबीर को गंभीर हालत के चलते नागरिक अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बराह खुर्द गांव निवासी राजबीर पिछले कुछ दिन से हत्या व लूटपाट के मामले में जिला जेल में बंद था। उसके जेल में दूसरे कैदियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होने के चलते जेल की चक्की में बंद किया हुआ था। मंगलवार रात को जब सभी बंदियों व कैदियों को बैरक में बंद कर दिया। इसी दौरान राजबीर ने चक्की के अंदर ही चादर को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


फांसी लगाते ही उसके साथ बंद दूसरे बंदियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर जेल वार्डन मौके पर पहुंच गए और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed