{"_id":"5899bed94f1c1b9452379535","slug":"prisoner-in-nabha-jail-attempt-suicide-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, साथी कैदियों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाभा जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, साथी कैदियों ने बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 07 Feb 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : Demo Pic
नाभा की नई जेल में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। साथी कैदियों ने समय रहते उसको देख लिया और उसकी जान बचा ली। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर सदर नाभा पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस मामले के जांच अधिकारी सदर नाभा के एएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि नाभा की नई जेल में कैदी निरवैर सिंह निवासी बुड्ढा दल बगीची सामने मोदी कालेज पटियाला नशीले पदार्थों की तस्करी के केस में 10 साल की सजा काट रहा है। बाद दोपहर करीब तीन बजे कैदी जिस चक्की में बंद है, उसके जंगले के साथ परने की मदद से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते साथी कैदियों ने देख लिया और उसे बचा लिया।
कैदी को तुरंत पहले जेल अस्पताल और फिर वहां से नाभा के अस्पताल ले जाया गया। जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट के बयान पर कैदी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।