फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner in nabha jail attempt suicide, punjab news

नाभा जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, साथी कैदियों ने बचाया

Tue, 07 Feb 2017 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 07 Feb 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
Prisoner in nabha jail attempt suicide, punjab news
सुसाइड - फोटो : Demo Pic
नाभा की नई जेल में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। साथी कैदियों ने समय रहते उसको देख लिया और उसकी जान बचा ली। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर सदर नाभा पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इस मामले के जांच अधिकारी सदर नाभा के एएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि नाभा की नई जेल में कैदी निरवैर सिंह निवासी बुड्ढा दल बगीची सामने मोदी कालेज पटियाला नशीले पदार्थों की तस्करी के केस में 10 साल की सजा काट रहा है। बाद दोपहर करीब तीन बजे कैदी जिस चक्की में बंद है, उसके जंगले के साथ परने की मदद से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते साथी कैदियों ने देख लिया और उसे बचा लिया।
विज्ञापन


कैदी को तुरंत पहले जेल अस्पताल और फिर वहां से नाभा के अस्पताल ले जाया गया। जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट के बयान पर कैदी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed