{"_id":"5b478dce4f1c1b86468b6112","slug":"prisoner-death-in-suspected-circumstances-in-sunaria-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारिया जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, इनेलो नेता और पुलिस पर हत्या कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनारिया जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, इनेलो नेता और पुलिस पर हत्या कराने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम की जेल कही जाने वाली सुनारिया जेल में बुधवार रात दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे सोनीपत निवासी एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सोनीपत के ही इनेलो नेता और पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि पूर्व में इनेलो नेता ने कैदी को जेल के अंदर मारने की धमकी दे दी थी। परिजनों ने मामले की शिकायत आईजी से भी करने की बात कही है।
सोनीपत के भगत सिंह कॉलोनी निवासी जय भगवान ने बताया कि उसके 25 वर्षीय पुत्र गौरव पर अटेरना गांव की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वर्ष 2014 में कोर्ट ने गौरव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पांच जुलाई को ही गौरव को सोनीपत से रोहतक की सुनारिया जेल में शिफ्ट किया गया था। वीरवार की सुबह 10 बजे जेल प्रशासन ने सूचना दी कि गौरव की बीमारी के कारण मौत हो गई। तुरंत ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें। परिजन जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता लगा कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे ही गौरव की मौत हो गई थी।
इनेलो नेता ने जेल के अंदर हत्या कराने की दी थी धमकी : पिता
पिता जय भगवान ने बताया कि गौरव की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि पुलिस और सोनीपत के इनेलो नेता ने उसकी जेल के अंदर ही हत्या कराई है। आरोप है कि बीस दिन पूर्व ही सोनीपत जेल में रहने के दौरान उसके बेटे पर इनेलो नेता ने धमकी देने का आरोप लगाया था। इस कारण गौरव को सुनारिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं परिजनों ने धमकी देने की शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
कॉल रिसीव नहीं की
इस संबंध में सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
जेल में कैदी की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। -राजेंद्र सिंह, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी