Jhajjar News: जेल में कैदी ने फंदा लगा जान दी, 10 दिन पहले ही की थी पत्नी की हत्या
सात जून की अलसुबह को सिलाना गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली प्रवासी श्रमिक महिला की उसके पति ने घरेलू कलह के चलते कस्सी से काटकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बरगदी गांव निवासी हजारीलाल पत्नी मालती के साथ सिलानी गांव स्थित जीवन ईंट भट्ठे पर काम करने आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी पत्नी को कस्सी से काट कर हत्या करने वाले प्रवासी श्रमिक ने झज्जर जिला कारागार में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। आरोपी को सात जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और आठ जून को उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गुरुवार को आरोपी ने जिला कारागर के बाथरूम के रोशनदान से अपनी पेंट व किसी कपड़े की किनारे की रस्सी बनाकर फंदा लगा लिया। जब मामले की जानकारी जेल प्रशासन को मिली तो दुलीना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चिकित्सकों के बोर्ड ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
ये था मामला
सात जून की अलसुबह को सिलाना गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली प्रवासी श्रमिक महिला की उसके पति ने घरेलू कलह के चलते कस्सी से काटकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बरगदी गांव निवासी हजारीलाल पत्नी मालती के साथ सिलानी गांव स्थित जीवन ईंट भट्ठे पर काम करने आया था।
छह जून की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सात जून की अल सुबह करीब 3:00 बजे उसने अपनी पत्नी की कस्सी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका की बहन महेश्वरी पत्नी रमेश के बयान पर हजारी लाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था है। पुलिस ने सात जून को ही हजारी लाल को गिरफ्तार कर आठ जून को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया। गुरुवार को हजारी लाल ने जेल के बाथरुम के रोशनदान से फंदा लगा लिया।
पुलिस ने हत्यारोपी के शव को फंदे स उतरवाकर सामान्य अस्पताल में भेजा। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। - कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, दुलीना।