जेल की सुरक्षा में सेंध, गोली मारने की धमकी दी तो युवक हुए फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस सुबह से चंद घंटे पहले चार-पांच युवकों ने सुनारिया जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर अंदर दो मोबाइल फोन व चरस फेंकने का प्रयास किया।
लेकिन जेल सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता केचलते युवक कामयाब नहीं हो सके और गोली मारने की धमकी सुनकर फरार हो गए। डीएसपी जेल की शिकायत पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जेल प्रशासन की ओर से गुरुवार सुबह गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी की जा रही थीं। जेल के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर बुर्ज पर तैनात सिपाही रवींद्र कुमार को चार-पांच युवक खड़े दिखाई दिए।
गणतंत्र दिवस की सुबह साढ़े पांच बजे हुई घटना
एक युवक ने आगे बढ़कर थैले में बांधकर दो मोबाइल फोन व 90 ग्राम चरस दीवार के ऊपर से फेंक दिया, लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारण फोन व चरस दीवार से टकराकर बाहर की तरफ ही गिर गए।
सिपाही ने तुरंत जेल के आला अधिकारियों को सूचित किया। जेल डीएसपी सुदर्शन सिंह मौके पर पहुंचे और मोबाइल व नशीले पदार्थ को कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज करवाया।
कुछ युवकों ने जेल में मोबाइल फोन व चरस फेंकने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सिपाही रवींद्र की मुस्तैदी से आरोपी कामयाब नहीं हो सके। शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज करवा दिया गया है। -दयानंद मंदौला, अधीक्षक, सुनारिया जेल।