फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Principal killed and seven injured in road accident in Batala

Batala News: बटाला में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकरा कार दूसरे वाहन से भिड़ी, प्रिंसिपल की मौत और सात घायल

Fri, 20 Jan 2023 07:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 07:59 PM IST
सार

थाना सेखवां के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि बटाला से गुरदासपुर जा रही कार डिवाइडर के साथ टकराने के बाद दूसरी तरफ गुरदासपुर की तरफ से आ रही कार से टकरा गई। इस कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में राकेश कुमार की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Principal killed and seven injured in road accident in Batala
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा नौशहरा मझा सिंह के पास शुक्रवार दोपहर बाद पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ से आ रही कार से जा टकराई। इस हादसे में एक कार में सवार कार्यकारी प्रिंसिपल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी ध्यानपुर के रूप में हुई है। वहीं हादसे में प्रिंसिपल राकेश कुमार का बेटा हर्षित और पत्नी अन्नू समेत सात लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


सातों को बटाला के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया है। अन्नू की गंभीर हालत को देख बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मृतक राकेश कुमार (53) पंजाबी के लेक्चरर थे और इन दिनों सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ध्यानपुर में कार्यकारी प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद कार्यकारी प्रिंसिपल राकेश कुमार अपनी पत्नी अन्नू और 20 वर्षीय बेटा हर्षित के साथ बटाला से गुरदासपुर की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


वहीं गुरदासपुर की तरफ से अमृतसर की तरफ एक ही परिवार के पांच लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। कार्यकारी प्रिंसिपल की कार जैसे ही नौशहरा मझा सिंह के पास पहुंची तो कार डिवाइडर से टकराई और इसके बाद दूसरी तरफ से आ रही कार से जा टकराई। इस टक्कर में कार सवार राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरदासुपुर से अमृतसर की तरफ जा रही कार में सवार गुरदेव कुमार, संजीव कुमार, बबली, हर्षमोहन और 14 वर्षीय लड़का नातिक घायल हैं। सभी गुरदासपुर के मलकपुर निवासी हैं। एंबुलेंस से सभी को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सेखवां के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि बटाला से गुरदासपुर जा रही कार डिवाइडर के साथ टकराने के बाद दूसरी तरफ गुरदासपुर की तरफ से आ रही कार से टकरा गई। इस कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में राकेश कुमार की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed