{"_id":"70d571d6dcd0143fac86d1f6e55d6d11","slug":"principal-arrested-for-bogus-certificate-and-degree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री दिलाने वाली ‘प्रिंसिपल’ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी डिग्री दिलाने वाली ‘प्रिंसिपल’ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Sep 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे लेकर नकली स्कूल सर्टिफिकेट और कॉलेज की डिग्री दिलाने वाली एक महिला को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी महिला के पास से कई नकली सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने बचितर नगर निवासी अमनदीप सिंह की शिकायत पर जालंधर निवासी पुष्पा शैंकिया पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बहन को 12वीं कक्षा पास करवानी थी। उन्होंने अखबार में इश्तिहार पढ़ा और लिखे पते पर चला गया।
विज्ञापन
वहां पर आरोपी महिला पुष्पा शैंकियां से उनकी मुलाकात हुई। आरोपी महिला ने खुद को आस्था कॉलेज की प्रिंसिपल बताया। उन्होंने अपनी बहन की पढ़ाई के बारे में जब आरोपी महिला से बात की तो उसने कहा कि पढ़ाई की कोई जरूरत नहीं है। तीस हजार रुपये उसे दिए जाए और वह उन्हें सर्टिफिकेट दिलवा देगी।
विज्ञापन
सौदा तय होने के बाद महिला को तीस हजार रुपये दे दिए गए। 2010 में उन्होंने वीजा लगवाने के लिए अंबेसी में कागजात दाखिल कराए तो पता चला कि उक्त सर्टिफिकेट जाली है। इसके बाद वीजा नहीं लग पाया। उन्होंने इस बारे में महिला के साथ बात की तो पता चला कि उसने अपना नाम बदल कर पूजा रख लिया है।
आरोपी महिला ने उनका 12वीं का सर्टिफिकेट अपने पास रख उन्हें बीए 1 की डिग्री देने का झांसा दिया और पचास हजार रुपये की मांग की। उन्होंने जब पैसे देकर बीए की डिग्री भी ली तो पता चला कि वह भी जाली है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की।
पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।